फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गंदगी मिलने पर नगर विकास मंत्री के तेवर सख्त

गंदगी मिलने पर नगर विकास मंत्री के तेवर सख्त

Sun, 17 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
गंदगी मिलने पर नगर विकास मंत्री के तेवर सख्त
वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले शनिवार को नगर की सफाई व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लेने आए प्रदेश नगर विकास मंत्री और प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना को कई इलाकों में गंदगी, कूड़े के ढेर ही नहीं मिले, इस बारे में शिकायतें भी मिलीं। नियमित सफाई न होने पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल को जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि आगे से गंदगी मिली तो अफसर कार्रवाई को तैयार रहें।
विज्ञापन

इसी दौरान कमिश्नरी सभागार में समीक्षा बैठक में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि अब भी कई क्षेत्रों में कू ड़े का उठान नहीं हो रहा है। सीवर ओवर फ्लो की शिकायतें भी कम नहीं हो रही हैं। क ई क्षेत्रों में दूषित पेयजल की शिकायतें भी मिल रही हैं। इस पर खन्ना ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, शहर में जगह-जगह कूड़ा दान रखने के लिए कहा। शहर के विभिन्न इलाकोें में बने 185 मूत्रालयों, टायलेट को सीवेज से कनेक्ट करने के भी निर्देेश दिए।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा, अमृत योजना के तहत सुंदरीकरण कराए जा रहे सात पार्कों का काम इसी माह पूरा कर लिया जाए। जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के निर्देश के साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग और नगर निगम को चेताया कि अब बारिश खत्म हो गई। बदहाल सड़कों का काम जल्द शुरू कराएं। बैठक में शहरी विकास मंत्रालय के सचिव, समीर, प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, डीएम योगेश्वर राम मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार सुबह शहर पहुंचने के बाद खन्ना लहरतारा पुल के पास पहुंचे। वहां कूड़ा पड़ा था। सफाई नहीं हुई थी। नागरिकों ने मंत्री से शिकायत की कि इलाके में रोजाना झाड़ू नहीं लगता। इस पर उन्होंने निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। वहां से लहरतारा चौराहा, कबीर मठ भी गए और गलियों और मुहल्लों की सफाई व्यवस्था देखी। इसके बाद कैंट स्टेशन, रोडवेज पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। लहरतारा ओवर ब्रिज और अंधरापुल के नीचे पड़े मलबे, फैली गंदगी पर अफसरों को कड़ी हिदायत दी। कचहरी चौराहे के पास चहारदीवारी किनारे और कैंसर अस्पताल के सामने सड़क किनारे पानी भरा हुआ था। उन्होंने पूछा कि बारिश नहीं हो रही है फिर पानी कैसे लगा है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed