{"_id":"59a7240b4f1c1be5278b491d","slug":"91504125963-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दर कम करने सहित कई मुद्दों पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दर कम करने सहित कई मुद्दों पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। किसानोें को मिलनेबिजली की दर कम करने सहित कई मुददों को लेकर किसानों ने बुधवार को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन ने भिखारीपुर स्थित एमडी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इसमें पूर्वांचल के कई जिलों से किसान आए थे। इस दौरान उन्होंने एमडी अतुल निगम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वहां काफी जाम लग गया था। कई वाहनों को डीरेका तक आने में आधे घंटे लग गए।
किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चंद्र चौधरी, राजेश सिंह, घनश्याम सिंह के अलावा लक्ष्मण प्रसाद मौर्य ने अपने विचार रखे। मांग की कि गांव में 20 घंटे बिजली मिले। जले ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदले जाए। उधर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों की कर्जमाफी, बेरोजगारों को रोजगार देने, सार्वजनिक क्षेत्रों में निजीकरण रोकने, रसोई गैस के दाम में बढ़ोत्तरी रोकने आदि मांगों को लेकर कार्यकर्ता मिंट हाउस से जुलूस लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे थे। माकपा केंद्रीय कमेटी के सदस्य कामरेड जेएस मजूमदार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनता से किए वादों को पूरा नहीं कर रही है। हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया गया था। अन्य वक्ताओं ने कहा कि अपराध में वृद्धि हुई है। थानों में पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। कार्यक्रम में नंदलाल पटेल, देवाशीष, रामपाल, मोबिन अहमद, अनिल कुमार, रामजी सिंह, शिवनाथ यादव आदि मौजूद थे।