{"_id":"59a723184f1c1bed278b486b","slug":"91504125720-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी पाने के लिए उमड़ा बेरोजगारों का रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी पाने के लिए उमड़ा बेरोजगारों का रेला
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय चौकाघाट की ओर से बुधवार को लगे ऑनलाइन रोजगार मेेले में युवाओं की भीड़ उमड़ी रही। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चले मेले में 5332 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। बनारस, लखनऊ, मुंबई, महाराष्ट्र आदि जगहों से आई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 597 युवाओं का विभिन्न पदों पर चयन किया।
रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह के देखरेख में लगे मेले में भाग लेने के लिए सुबह 9 बजे से ही भीड़ जुटने लगी थी। एक घंटे बाद मेला शुरू हुआ, जिसमें लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं का चयन किया गया। 597 में 54 अभ्यर्थी ऑनलाइन और 543 का चयन ऑफलाइन के माध्यम से किया गया। मेले में लखनऊ बजाज कैपिटल, एमबीटी कृषि मार्ट लखनऊ, वर्धमान यार्न एंड थ्रीडस लिमिटेड हिमांचल प्रदेश, उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक बनारस, महाराष्ट्र सिमिलेस लिमिटेड के साथ ही बनारस के एसबीआई लाइफ एश्योरेंस के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। दीप सिंह ने बताया कि इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड, मार्केटिंग, रिसेप्सनिष्ट, टीसीओ, फिटर, कृषि से संबंधित पदों पर चयन हुआ।