फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छात्रों की मेहनत रंग लाई, 46 सीटों की सूची जारी

छात्रों की मेहनत रंग लाई, 46 सीटों की सूची जारी

Thu, 31 Aug 2017 02:15 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
छात्रों की मेहनत रंग लाई, 46 सीटों की सूची जारी
वाराणसी। बीएचयू के राजनीति विज्ञान विभाग में शोध में निर्धारित सीट से कम पर दाखिले को लेकर आवाज उठाने वाले छात्रों की मेहनत आखिरकार रंग लाई। मंगलवार को इसी मांग पर छात्रों ने विभाग में तालाबंदी कर धरना दिया था और बुधवार को उनकी मांग पूरी हुई और विश्वविद्यालय परिसर के साथ ही संबद्ध कॉलेजों में शोध में खाली सीटों पर प्रवेश की सूची जारी हुई।
विज्ञापन

राजनीति विज्ञान विभाग में शोध में दाखिले की प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। इस बीच मंगलवार को सीट से कम पर दाखिला लेने का आरोप लगाते हुए गुंजेश गौतम, पतंजलि पांडेय, अरुण चौबे, आशीष आदि छात्रों ने धरना दिया था। उनका कहना था पूर्व में घोषित 33 सीटों की बजाय केवल नौ सीटों पर नामांकन किया गया। चीफ प्राक्टर ने बुधवार को मांग पूरी होने का आश्वासन दिया था और हुआ भी यही। बुधवार को विभागीय समिति की बैठक में इस पर चर्चा के बाद निर्णय हुआ। उधर छात्रों ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार जताया। इस दौरान अक्षय तिवारी, राहुल श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इस बारे में विभागाध्यक्ष प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि जिन 46 सीटों की सूची जारी की गई हैं, उसमें 25 संबद्ध कॉलेज के हैं। इसके अलावा बीएचयू में पहले ही 11 का प्रवेश हो चुका है और 10 का इस सूची के अनुसार प्रवेश होगा। बताया कि शिक्षकों को ढाई महीने पहले ही सूची दी जा चुकी थी, जिसके अनुसार उन्हें प्रवेश लेना था। श्रीवास्तव, अक्षय तिवारी, शिल्पा रानी, रमन और सुधांशु आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed