{"_id":"594181854f1c1b03498b46eb","slug":"91497465221-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 फीसदी रोजगार पर स्थानीय युवाओं का हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 फीसदी रोजगार पर स्थानीय युवाओं का हक
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
80 फीसदी रोजगार पर स्थानीय युवाओं का हक
अनपरा। जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष भागीरथी सिंह मौर्य की अगुवाई में बुधवार की दोपहर युवाओं ने कृष्णशिला महाप्रबंधक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर रोजगार की मांग की। इस दौरान आउटसोर्सिंग कंपनियों में अस्सी प्रतिशत रोजगार क्षेत्रीय युवाओं को देने और परियोजनाओं में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पदों पर सिर्फ सोनभद्र के युवाओं को भर्ती करने सहित दस सूत्री मांगों को लेकर प्रमुखता से आवाज उठाई गई।
भागीरथी मौर्य, जमशीला बीडीसी अवनीश कुशवाहा, प्रधान शांति देवी पटेल, मिश्रा प्रधान रामकिशुन का कहना था कि एनसीएल के परियोजनाओं की स्थापना के समय हजारों परिवारों ने विस्थापन का दंश झेला। इस समय भी प्रदूषण की मार लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है। एनआईटी एक्ट के मुताबिक आउटसोर्सिंग कंपनियों में स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर अस्सी प्रतिशत रोजगार दिया जाना चाहिए लेकिन ऐसा न कर बाहर के लोगों को भर्ती किया जा रहा है। सुदामा कुशवाहा, संचालन कर रहे रघुरंजन शाक्य, राजेश कुमार पांडेय, रामनारायण प्रजापति ने कहा कि प्रदूषण पर रोक लगाने, ग्राम पंचायत स्तर पर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने, सड़क मार्ग से कोयला ढुलाई बंद करने, सड़क और पटरी की आटोमैटिक मशीन द्वारा नियमित सफाई आदि को लेकर भी लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी कृष्णशिला प्रबंधन को सौंपा। कहा कि जल्द संजीदगी नहीं दिखाई गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सूर्यप्रकाश पासवान, सभापति सिंह आदि मौजूद रहे।