फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali Flights and boat 90% booked cruises 100% booked tourists flock from corners of india

देव दीपावली: फ्लाइट में 90, क्रूज में 100 फीसदी बुकिंग, जानें नावों का हाल; देश के कोने-कोने से आते हैं पर्यटक

Sat, 25 Oct 2025 01:28 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 25 Oct 2025 01:28 AM IST
सार

Dev Deepawali 2025: काशी में देव दीपावली को लेकर गंगा में चलने वाले अलकनंदा और भागीरथी में 100 फीसदी सीटें फुल हैं। इसे देखते हुए लोकल नाव संचालकों ने भी पहले से बुकिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dev Deepawali Flights and boat 90% booked cruises 100% booked tourists flock from corners of india
देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर हुई सजावट। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: काशी में मनाई जाने वाली देव दीपावली इस बार 5 नवंबर को है। इसे लेकर वाराणसी आने वाले पर्यटकों ने पहले से ही विमान और क्रूज की बुकिंग करा ली है। आलम यह है कि अन्य शहरों से वाराणसी आने वाले विमानों में 90 फीसदी सीटें फुल हैं। ऐसा ही हाल गंगा में चलने वाले क्रूज का है।

विज्ञापन


काशी में देव दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार काशी के घाटों पर 10 लाख दीप जलेंगे। दीप जलने के बाद घाटों का नजारा अद्भुत होता है। इस अद्भुत नजारे को निहारने के लिए हर साल करीब 10 लाख पर्यटक काशी आते हैं। देव दिवाली का खूबसूरत नजारा बीच गंगा में नाव से और भी अद्भुत नजर आता है। 
विज्ञापन


यही वजह है कि देव दिवाली पर नावों की खासी डिमांड होती है। हाल ये है कि देव दिवाली से पहले ही बनारस के 90 फीसदी से ज्यादा नाव बुक हो चुके हैं। अन्य नावों की बुकिंग के लिए भी लगातार नाविकों के पास इंक्वायरी आ रही है। गंगा में चलने वाले दो क्रूज अलकनंदा और भागीरथी में 100 फीसदी सीटें फुल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रूज के निदेशक विकास मालवीय ने बताया कि देव दीपावली पर अलकनंदा और भागीरथी में बुकिंग फुल है। विवेकानंद और मानिकशा क्रूज में बुकिंग वीवीआईपी मेहमानों के लिए जिला प्रशासन की ओर से रोकी गई है। इसके अलावा गंगोत्री क्रूज को भी चलाने का निर्देश मिला है। 

सबसे ज्यादा बुकिंग मुंबई और बंगलूरू की
ट्रैवेल एजेंटों के मुताबिक देव दीपावली पर वाराणसी आने वाले सभी विमानों में सीटें लगभग फुल हैं। 10 फीसदी सीटें ही बची हैं। इसमें सबसे अधिक मुंबई और बंगलूरू से बुकिंग हुई हैं। इसके बाद दिल्ली से भी वाराणसी लौटने वालों की संख्या अधिक है।

3 से 5 अक्तूबर के बीच दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट में बुकिंग अधिक
देव दीपावली 5 नवंबर को है। ऐसे में लोग एक दो दिन पहले ही बनारस में डेरा डालेंगे। इसे देखते हुए लोगों ने पहले से ही फ्लाइट की बुकिंग करा रखी है। ट्रेवल एजेंट के मुताबिक 3 से 5 अक्तूबर के बीच सबसे अधिक बुकिंग है। इस दिन मुंबई से आने वाले इंडिगो और अकसा एयरलाइंस की फ्लाइट में बुकिंग सबसे अधिक है। इस दिन मुंबई से वाराणसी का किराया भी 7500 से 8000 रुपये के बीच खर्च करना पड़ेगा। ऐसे ही दिल्ली से भी इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में सीटें फुल हैं। यहां का किराया भी 3500 से 4500 के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed