फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   9-year-old boy riding a Bullet dies after being hit by a vehicle

Varanasi News: वाहन की टक्कर से बुलेट सवार 9 वर्षीय बालक की मौत

Thu, 26 Mar 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
9-year-old boy riding a Bullet dies after being hit by a vehicle
रामनगर। विश्वसुंदरी पुल पर बुधवार रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार भारी वाहन की टक्कर से बुलेट सवार 9 वर्षीय कार्तिक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता अजय नारायण पाठक (35) और दादी विभा (62) घायल हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिर्जापुर के जमालपुर मठना निवासी अजय नारायण पाठक अपनी मां विभा और बेटे कार्तिक के साथ बुलेट से रामनगर स्थित दुर्गा मंदिर में दर्शन करने आए थे। रात करीब आठ बजे वे टेंगरा मोड़ होते हुए विश्वसुंदरी पुल पर पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार भारी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर के बाद पिता और दादी सड़क किनारे गिर गए, जबकि बीच सड़क पर गिरे कार्तिक को वाहन रौंदते हुए फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे भीटी चौकी इंचार्ज जेपी सिंह ने घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। पोते की मौत अपनी आंखों के सामने होते देख दादी अचेत हो गईं, जबकि पिता अजय भी बेसुध हो गए। थानाध्यक्ष राजकिशोर पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एक घंटे के भीतर दो मौतें
विश्वसुंदरी पुल पर एक घंटे के भीतर दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। शाम करीब सात बजे सिंचाई विभाग के जिलेदार संतोष कुमार की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके ठीक एक घंटे बाद रात आठ बजे कार्तिक की जान चली गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर भारी वाहनों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है। साथ ही, प्रकाश व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है, जिससे अंधेरा बना रहता है और हादसों की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed