फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   9 Congress leaders get bail Smriti Irani accused of stopping convoy and raising anti-government slogans in varanasi

वाराणसी: 9 कांग्रेस नेताओं को मिली जमानत, स्मृति ईरानी का काफिला रोकने और सरकार विरोधी नारे लगाने का आरोप

Wed, 07 Oct 2020 05:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 07 Oct 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
9 Congress leaders get bail Smriti Irani accused of stopping convoy and raising anti-government slogans in varanasi
वाराणसी में स्मृति ईरानी का काफिला।

वाराणसी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का काफिला रोककर पुलिसकर्मियों पर हमला करने, रास्ता रोकने, सरकार विरोधी नारा लगाने, कोरोना नियमों का पालन नहीं करने के आरोपी 9 कांग्रेस नेताओं की जमानत अर्जी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने स्वीकार कर ली। अदालत ने आरोपी कांग्रेस नेताओं को 25-25 हजार के दो जमानतदार देने पर रिहा करने का आदेश दिया।

विज्ञापन

आरोपियों के अधिवक्ता अनुज यादव और विकास सिंह की दलील थी कि आरोपियों को बनावटी तथ्यों के आधार पर आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। इनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, ऐसे में जमानत पर रिहा किए जाने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन



अभियोजन के अनुसार, इंस्पेक्टर कैंट राकेश सिंह की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी के  नेता व कार्यकर्ता शनिवार को विकास भवन के आगे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का काफिला रोककर प्रदर्शन करने लगे। केंद्रीय मंत्री उस दौरान किसान संवाद सम्मेलन में शामिल होने जा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मास्क भी नहीं पहना था और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का भी पालन नहीं किया। तहरीर के आधार पर युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मयंक चौबे, सचिव मनीष चौबे, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ पांडेय, प्रिंस राय, दिलीप सोनकर, रोहित चैरसिया, किशन यादव, विश्वनाथ कुंवर, कुंवर यादव और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed