फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बुजुर्ग बचानू की हत्या में वांछित जतन गिरफ्तार

बुजुर्ग बचानू की हत्या में वांछित जतन गिरफ्तार

Wed, 10 Apr 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग बचानू की हत्या में वांछित जतन गिरफ्तार
चौबेपुर। सोयेपुर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी महेश जायसवाल के पिता बचानू जायसवाल की हत्या में वांछित जत्तन राजभर को मंगलवार को चौबेपुर बस स्टैंड से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोयेपुर निवासी जत्तन के पास से एक तमंचा, कारतूस और नगदी बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया। इस प्रकरण के तीन अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

एक जुलाई 2018 की रात संदहा निवासी 70 वर्षीय बचानू जायसवाल का सिर कूच कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सात जुलाई 2018 को संदहा निवासी रामपूजन जायसवाल, अशोक राजभर और आजाद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस के अनुसार बचानू से रामपूजन और जत्तन की जमीन विवाद की रंजिश थी। दोनोें मिलकर अशोक और आजाद को बचानू के खिलाफ उकसाते रहते थे। एक जुलाई की रात अशोक और आजाद को बचानू ने शराब पीने के लिए पैसा नहीं दिया था तो दोनों ने उसके सिर पर राड और बांस से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष चौबेपुर शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जत्तन के चौबेपुर बस स्टैंड में मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर एसआई विनय तिवारी, पंकज कुमार सिंह और विनीत तिवारी के साथ घेरेबंदी कर जत्तन को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed