फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   परीक्षा केेंद्रों पर नहीं हो रही कैमरे की मानीटरिंग

परीक्षा केेंद्रों पर नहीं हो रही कैमरे की मानीटरिंग

Wed, 20 Feb 2019 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केेंद्रों पर नहीं हो रही कैमरे की मानीटरिंग
वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में केंद्रों पर वायस रिकार्डर वाले कैमरे तो लग गए, लेकिन इसकी मानीटरिंग नहीं हो पा रही है। हालत यह है कि जिले के अधिकांश केंद्रों पर ऑपरेटर पूरी परीक्षा के समय नहीं बैठ रहे हैं। नकल पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गठित सचल दल, पर्यवेक्षक के दौरे में इसका खुलासा होने के बाद ऐसे कॉलेजों की सूची तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 150 केंद्रों पर सात फरवरी से चल रही बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल की परीक्षा 28 फरवरी और इंटर की परीक्षा दो मार्च तक चलेगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के शासन के फैसले के बाद केंद्रों पर दो-दो वायस रिकार्डर कैमरे लगाए जाने और इसकी मानीटरिंग का निर्देश दिया गया था। शुरू के एक दो दिन तक तो व्यवस्था ठीक चली, लेकिन इसके बाद केंद्रों पर ऑपरेटर नहीं मिल रहे हैं। पिछले दिनों कॉलेजों का दौरा करने पहुंचे डीआईओएस ने फुटेज दिखाने को कहा तो फुटेज नहीं दिखाया जा सका। ऐसे कॉलेजों को चेतावनी भी जारी की गई है। डीआईओएस डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि अब बोर्ड की परीक्षा 21 फरवरी को होगी, ऐसे में सभी केंद्राध्यक्षों को कैमरे की मानीटरिंग करते रहने, कमरे में पर्याप्त रोशनी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed