फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   42 मिनट देरी से आई वंदे भारत

42 मिनट देरी से आई वंदे भारत

Wed, 20 Feb 2019 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
42 मिनट देरी से आई वंदे भारत
वाराणसी। वंदे भारत एक्सप्रेस के लेट आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 42 मिनट की देरी से कैंट आई। वहीं निर्धारित समय से 21 मिनट की देरी से ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर सात के बजाय चार पर आने की वजह से यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। दो ट्रेनों के प्लेटफार्म अचानक बदल दिए गए।
विज्ञापन

17 फरवरी से वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू हुआ। पहले दिन ही ट्रेन एक घंटे से ज्यादा देरी तक लेट रही। सोमवार को ट्रेन नहीं चली। मंगलवार को एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर दो बजे के बजाय 2:42 बजे पहुंची। इसे सात नंबर प्लेटफार्म के बजाय चार पर लिया गया। इसी प्रकार यह ट्रेन नई दिल्ली जाने के निर्धारित समय तीन बजे के बजाय 3:21 पर रवाना हुई। वंदे भारत के चलते दो ट्रेनों के प्लेटफार्म अचानक बदल दिए गए। इसकी वजह से प्लेटफार्मों पर अफरा तफरी का माहौल रहा। रांची इंटरसिटी को पांच नंबर प्लेटफार्म और श्रमजीवी एक्सप्रेस को नौ पर लिया गया। कुप्रबंधन को लेकर यात्री रेल प्रशासन कोसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed