{"_id":"5c647e08bdec225fe96d745a","slug":"81550089736-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्ष निरीक्षकों का संकट बरकरार, कॉपी में भी गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्ष निरीक्षकों का संकट बरकरार, कॉपी में भी गड़बड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी का संकट बरकरार है। मंगलवार की तरह बुधवार को भी जिले के आधे से अधिक केंद्रों पर कई कमरों में एक ही कक्ष निरीक्षकों ने ड्यूटी की। हालत यह है कि शिक्षा विभाग की ओर से जिन केंद्रों पर शिक्षकों की तैनाती की गई है, वह नहीं जा रहे हैं।
जिले में 150 केंद्रों पर सात फरवरी से शुरू परीक्षा में 1,09, 953 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इसमें सात, आठ फरवरी को तो कम छात्र संख्या वाले विषयों की परीक्षा हुई, लेकिन 12 फरवरी को हिंदी की परीक्षा सभी केंद्रों पर कराई गई। बड़ी परीक्षा में ही खामियां सामने आई। इसमें कॉपी में प्रिंट गड़बड़ी से लेकर कक्ष निरीक्षकों की कमी, केंद्रों के गेट तक अभिभावकों के पहुंचने का मामला सामने आया।
डीआईओएस की ओर से चयनित कक्ष निरीक्षकों को तत्काल केंद्रों पर जाकर ड्यूटी करने के आदेश का भी कोई असर नहीं दिख रहा है। बुधवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान, इंटरमीडिएट औद्योगिक संगठन, शाम को इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र, वाणिज्य भूगोल, कृषि विज्ञान की परीक्षा में छात्रों को कॉपी की खराब प्रिंटिंग से लेकर एक तरफ सादा होने की वजह से परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों के कई केंद्रों पर मेन गेट पर भी सीसी कैमरे नहीं लगे हैं, जिसकी वजह से यहां जांच नहीं हो पाई है। डीआईओएस डॉ. विजय प्रकाश सिंह का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की सूची बनकर तैयार है, जल्द ही केंद्रों पर भेज दी जाएगी, जिससे कि परीक्षा में कोई असुविधा न हो।