{"_id":"5c48cd6ebdec22739950bab7","slug":"81548275054-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बुधवार को मनाई गई। इस मौके पर कई स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
अमर शहीद सेवा समिति ने आजाद हिंद पार्क में बने सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर श्रद्धांजिल अर्पित किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय रांची के कुलपति प्रो. वीसी निर्मल और अध्यक्षता करते हुए एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि नेताजी आजादी की लड़ाई में हर मोर्चे पर सफल हुए थे। इस दौरान श्री शिव करण सिंह गौतम विद्यालय शिवालय के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो. विंधेश्वरी प्रसाद मिश्र, प्रो. अनिल कुमार उपाध्याय, स्नेह रंजन, डॉ. पीके पांडेय, सुधीर कुमार रस्तोगी, प्रो.शीला मुखर्जी, गोपाल मिश्र, जीएस शुक्ला, सीबी सिंह, निशा यादव आदि मौजूद रहे। अंत में संस्थापक महासचिव सुधांशु चंद्र पांडेय ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। जन कल्याण परिषद राम कटोरा पार्क में जयंती मनाई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पांडेय, सिद्धनाथ शर्मा, एसपी श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। नेता जी जन कल्याण समिति ने दशाश्वमेघ घाट पर संगोष्ठी का आयोजन किया। साथ ही गरीब बच्चों में उपहार और वस्त्र वितरित किया। विशाल भारत संस्थान ने निराश्रित बच्चों के लिए इंद्रेश नगर, लमही में सुभाष भवन का उद्घाटन किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने तुलसी बिहार कालोनी में जयंती मनाया। संचालन महामंत्री आशीष कुमार श्रीवास्तव ने किया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) महानगर ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती और जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई। अंत में अध्यक्ष सतीश कुमार यादव ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।