फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एयरपोर्ट पर परंपरागत तरीके से हुआ स्वागत

एयरपोर्ट पर परंपरागत तरीके से हुआ स्वागत

Tue, 22 Jan 2019 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर परंपरागत तरीके से हुआ स्वागत
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार को पहुंचे मारीशस के प्रधानमंत्री सहित कई देशों में भारतीय मूल के मंत्री व सांसदों का भारतीय परंपरा अनुसार स्वागत हुआ। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे। प्रवासी अतिथियों का स्वागत परंपरागत तरीके माला पहनाकर और तिलक लगाकर किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को प्रवासी भारतीय दिवस में शामिल होने विभिन्न देशों के लगभग 900 मेहमान पहुंचे। आगमन हाल के एक कोने में बनारस की मशहूर शहनाई बजाकर उनका स्वागत किया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर स्कूल के दर्जनों छात्र छात्राएं तिलक रोली लगाकर मेहमानों की आरती उतार रही थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह नौ बजे एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं मॉरीशस के प्रधानमंत्री पी जुगनाथ दोपहर दो बजे पहुंचे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शाम छह आए। मलेशिया के सांसद बिगनेश्वरन, मलेशिया के मंत्री बाला सुब्रमण्यम अपने परिवार के साथ पहुंचे। लंदन से सांसद लार्ड राज लुंबा अपनी पत्नी के साथ दोपहर बाद तीन बजे पहुंचे। यूरोपी यूनियन कि सांसद नीना गिल दोपहर एक बजे पहुंची। केन्या के सांसद डॉ. स्वरूप मिश्रा भी दोपहर एक बजे ही पहुंचे। उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह शाम छह बजे पहुंचे।
विज्ञापन

न्यूयॉर्क से आये मकरद अभ्यंकर (मूल निवासी पूना) 1992 से बाहर रह रहे हैं। कहा कि चार सालों में भारत बहुत बदल गया। साफ , सफाई व सड़कें बेहतर हुई हैं। काशी पहुंचे डॉ. स्वरूप आर मिश्रा 2017 से केन्या में सांसद हैं। मूल रूप से उड़ीसा के हैं। उन्होंने बताया कि वे भारत में फार्मास्यूटिकल कंपनी में इनवेस्ट करना चाहते हैं। इनका उद्देश्य पानी की बचत और गोवंशों का संरक्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed