फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पदयात्रा कर बताई सपा सरकार की उपलब्धियां

पदयात्रा कर बताई सपा सरकार की उपलब्धियां

Tue, 08 Jan 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
पदयात्रा कर बताई सपा सरकार की उपलब्धियां
वाराणसी। समाजवादी पार्टी का 14 दिवसीय समाजवादी विकास, विजन व सामाजिक न्याय पदयात्रा सोमवार से अलग अलग विधानसभाओं में शुरू हुई। सपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्रों में पदयात्रा, चौपाल व नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की नाकामियों, वादाखिलाफी, जुमलेबाजी और पूर्व की सपा सरकार की उपलब्धियों को बताया।
विज्ञापन

शहर उत्तरी विधानसभा की आठ किलोमीटर की पदयात्रा में सपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। प्रदेश की जनता अखिलेश सरकार की योजनाओं और कामों को याद कर रही है। इसके बाद शहर दक्षिणी विधानसभा की पदयात्रा हरतीरथ चौराहे से शुरू किया गया। दुकानदारों को भाजपा सरकारों के विवरण पत्र और पूर्ववर्ती सपा सरकार के उपलब्धियों का पत्रक वितरित किया। कैंट विधानसभा की पदयात्रा का शुभारंभ महानगर महासचिव जितेंद्र यादव व महिला सभा की महानगर अध्यक्ष पूजा यादव ने किया।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बजरडीहा से एकत्र होकर जोलहा दक्षिणी, उत्तरी और अन्त में वार्ड -बजरडीया के क्षेत्रों में पहुंच कर समाप्त हुई। जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में 14 दिन तक अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर प्रदीप जायसवाल, विष्णु शर्मा, इरशाद अहमद, किशन दीक्षित, संजय यादव, गणेश यादव, जियालाल राजभर, होरीलाल गुप्ता, हृदय गुप्ता, अजय प्रकाश राजू, मनोज यादव, शोभित राजभर, कन्हैया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed