फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सदन की मर्यादा के सवाल पर विपक्षी पार्षदों का टाउनहाल में प्रदर्शन

सदन की मर्यादा के सवाल पर विपक्षी पार्षदों का टाउनहाल में प्रदर्शन

Sun, 02 Dec 2018 02:07 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
सदन की मर्यादा के सवाल पर विपक्षी पार्षदों का टाउनहाल में प्रदर्शन
वाराणसी। महापौर पति और जोनल अधिकारी के बीच हुए विवाद को एक बार फिर से विपक्षियों ने हवा दे दी है। साझा मंच के बैनर तले कांग्रेस, सपा, बसपा, निर्दलीय पार्षदों ने सदन की मर्यादा के सवाल पर टाउनहाल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। विपक्षी पार्षदों ने कहा कि निर्वाचित सदन की अपनी एक गरिमा होती है। मिनी सदन भी अपनी गरिमा है। ऐसे में मनमाने तरीके से राजनीतिक दल के आयोजन के लिए मिनी सदन को देना शर्मनाक है। साथ ही नगर आयुक्त को चेतावनी दी गई कि इस मामले में अपना स्पष्टीकरण देते हुए माफी मांगे। ऐसा नहीं हुआ तो सदन के पार्षद सड़क पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

विपक्षी पार्षदों ने कहा कि मैदागिन स्थित टाउन हॉल के गांधी भवन नगर निगम के निर्वाचित पार्षदों के लिए सदन के रूप में घोषित किया जा चुका है। ऐसे में किसी भी पार्टी के कार्यक्रम के लिए इसे देना अनुचित है। इस कार्यक्रम के बाद प्रदर्शन करने वाले पार्षदों ने नगर निगम में निर्वाचित होने के एक साल पूरे होने पर टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। प्रदर्शन करने वालों में पार्षदों में कमल पटेल, अजीत सिंह, अनिल शर्मा, गोपाल यादव, अंकित यादव, हारून अंसारी, साजिद अंसारी, मिथिलेश साहनी बच्चा, बेलाल अहमद, बेलाल अंसारी, राघवेंद्र चौबे, पूर्व पार्षद वरुण सिंह, पुन्नू लाल बिंद, महिला पार्षद पूनम विश्वकर्मा, जमाल अंसारी, तुफैल अंसारी, इम्तियाज अहमद, मनोज स्वर्णकार, राजेश पासी, दूधनाथ राजभर आदि पार्षद शामिल रहे।
विज्ञापन

इनसेट
कमिश्नर ने सुलझाया, विपक्षियों ने उलझाया
जिस मसले को कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने एक दिन पहले निबटा दिया था। उस मामले को विपक्षियों ने फिर उलझा दिया है। चार दिनों तक नगर निगम का कामकाज ठप होने की जानकारी के बाद कमिश्नर ने कर्मचारी संघ के नेताओं को कमिश्नर ने बुलाया और उन्हें समझा बुझाकर मना लिया। कर्मचारी मानने के बाद काम भी करने लगे लेकिन विपक्षियों ने एक बार फिर से नगर निगम की राजनीति को गरमा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed