{"_id":"5bfc52f7bdec2241ce7262a4","slug":"81543262967-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐपवा के 75 कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐपवा के 75 कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की प्रदेश सचिव कुसुम वर्मा, प्रो. चौथीराम यादव, वीके सिंह, मीना तिवारी, मनीष शर्मा और 70 अज्ञात के खिलाफ सोमवार को भेलूपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोप है कि यह सभी बगैर अनुमति के रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर जुलूस निकाल रहे थे।
इससे पहले रोजगार के लिए और सांप्रदायिकता के खिलाफ कैंट रेलवे स्टेशन से ऐपवा की ओर से महिला अधिकार मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल महिलाओं ने मांग की कि महिला सशक्तीकरण के नाम पर प्रदेश और केंद्र सरकार सिर्फ दिखावा न करे। स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे बुनियादी सवालों पर चुप्पी न साधें। अल्पसंख्यकों के हितों की अनदेखी न की जाए। इस दौरान प्रो. मोहम्मद आरिफ, प्रो. मुनीजा रफीक खान, डॉ. नूर फातिमा, सुधाकर यादव, प्रो. बलिराज पांडेय, प्रवाल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।