{"_id":"5bbe5e93867a55284f4757d8","slug":"81539202707-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर परिक्षत्र में प्रवेश के लिए जारी होंगे बार कोड वाले पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर परिक्षत्र में प्रवेश के लिए जारी होंगे बार कोड वाले पास
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में रहने वालों और मंदिर की व्यवस्थाओं से जुड़े लोगों को बार कोड आधारित नया पास जारी किया जाएगा। इसके लिए रेड जोन सहित मंदिर परिक्षेत्र में रहने वालों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। सत्यापन के बाद मंदिर प्रशासन नए पास जारी करेगा। इस पास का डुप्लीकेट नहीं बनाया जा सकेगा।
पिछले दिनों पास के दुरुपयोग की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद बार कोड आधारित पास जारी करने की योजना बनाई गई है। इसे बैंड जैसा तैयार कराया जा रहा है। इस बार कोड के जरिए संबंधित व्यक्ति की पूरी डिटेल ऑनलाइन होगी। बार कोड स्कैन करते ही पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत जारी होने वाले पास में जिस व्यक्ति को जारी किया जाएगा, उसकी पूरी डिटेल चेक करने के बाद ही उसे प्रवेश दिया जाएगा।