{"_id":"5bb12f8f867a557f23346dd9","slug":"81538338703-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों पर सरेराह हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों पर सरेराह हमला
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपुर। लखनऊ में एपल कंपनी के मैनेजर की गोली मार कर की गई हत्या देश भर में सुर्खियों में हैं और प्रदेश की पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। इसी बीच रविवार की रात शिवपुर थाने से चंद कदम की दूरी पर लालजी कुआं के समीप सरेराह झगड़ा कर रहे कुछ लोगों कोे समझाबुझाकर शांत कराने गए तीन सिपाहियों पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोग चीखते रहे कि तीनों शिवपुर थाने के सिपाही हैं लेकिन हमलावरों ने उनकी एक ना सुनी। स्थानीय लोगों के सहयोग से हमले में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है।
शिवपुर थाना अंतर्गत लालजी कुआं के समीप रविवार की रात पौने दस बजे के लगभग कादीपुर के पांच-छह युवक आपस में मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान बगैर वर्दी के सादे कपड़े पहने शिवपुर थाने के सिपाही राहुल सिंह, अजय सिंह और मनीष सिंह मौके से गुजरे तो झगड़ा देख दोनों पक्षों को शांत कराने लग गए। थाने से कुछ दूरी का ही मामला होने के कारण स्थानीय लोग भी तीनोें सिपाहियों को भलीभांति पहचान रहे थे। इसी बीच झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों में से एक पक्ष के युवक सरेराह तीनों सिपाहियों से भिड़ कर उन पर हमला कर दिए और जमकर गालीगलौज किए। स्थानीय लोगों ने हमलावरों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं था। हमले में तीनों सिपाहियों को चोट आई है और उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवपुर ने बताया कि दो आरोपी हिरासत में लिए गए हैं और अन्य की तलाश की जा रही है। हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।