फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सवा चार साल का रिपोर्ट कार्ड सोशल मीडिया पर छाया

सवा चार साल का रिपोर्ट कार्ड सोशल मीडिया पर छाया

Thu, 20 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सवा चार साल का रिपोर्ट कार्ड सोशल मीडिया पर छाया
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी का 14वां दौरा और बतौर सांसद उनका सवा चार साल का रिपोर्ट कार्ड सोशल मीडिया पर छाया है। काशी की साफ सफाई सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं में आए बदलाव को लेकर कई ट्विटर यूजर्स ने ट्वीट किए, जिनमें से कुछ का प्रधानमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि बीते चार साल में हुआ बदलाव सराहनीय है।
विज्ञापन

विजय कुमार कुमार ने ट्वीट किया कि हम 2006 से डीएलडब्ल्यू में सप्लाई का काम करते हैं और हमेशा वाराणसी आना-जाना होता है। पहले की अपेक्षा साफ सफाई में गजब का बदलाव आया है। साथ ही, यहां की आधारभूत सुविधाएं जैसे सड़क और पुल की स्थिति और अच्छी हुई है। इस पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि खुशी है कि आप ऐसा महसूस कर रहे हैं। विद्यासागर जगदीशन ने ट्वीट किया कि बेहतर आधारभूत सुविधाओं से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। इससे वाराणसी के लोगों की आय बढ़ेगी, जीवन स्तर में सुधार होगा और अर्थव्यवस्था सुधरेगी। मोदी जी यह अद्भुत शुरुआत है। इस पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि हां सचमुच पिछले चार वर्षों में वाराणसी का विकास सराहनीय रहा है। यह व्यापक है और समाज के सभी वर्ग इसके दायरे में हैं।
विज्ञापन

भोजपुरी बोलना अच्छे से सीख लिया
वहीं, माज निशा ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री ने भोजपुरी बोलना अच्छे से सीख लिया है और उनके मुंह से इसे सुनना बहुत अच्छा लगा। इस पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि वाराणसी के लोगों का स्नेह मुझे आकर्षित करता है और वहां जाने में हमेशा आनंद की अनुभूति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed