फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बारिश से पांच मकान धराशायी

बारिश से पांच मकान धराशायी

Thu, 06 Sep 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बारिश से पांच मकान धराशायी
ज्ञानपुर। बारिश कच्चे मकानों के लिए आफत का सबब बन गई है। पखवारेभर से लगातार हो रही बारिश के असर से तमाम रिहायशी मकान भरभराकर जमींदोज हो गए। सोमवार रात से लेकर मंगलवार तक पांच कच्चे मकान बारिश के चलते गिर गए। ज्ञानपुर तहसील के शिवरामपुर गांव निवासी राजेश कुमार मिश्रा का सोमवार रात बारिश से कच्चा मकान जमींदोज हो गया। इसी प्रकार भिदिउरा गांव निवासी कड़ेदीन गुप्ता का रिहायशी कच्चा मकान मंगलवार की सुबह बारिश में गिर गया। भुक्तभोगी के मुताबिकइसमेें उनका बरतन, फ्रिज, सिलाई मशीन, टीवी और गृहस्थी के अन्य समान एवं घर में रखा अनाज दब गया। अब परिजन सरकारी मदद की आस लगाए बैठे हुए हैं। लालानगर संवाददाता के मुताबिक औराई विकासखंड के बंजारी गांव में बारिश से रिहायशी मड़हे की कच्ची दीवार गिरने से पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। गत दिनों से हो रही लगातार रिमझिम बारिश कच्चे घरों के लिए आफत बनी हुुई है। उक्त गांव निवासी दिनेश सोनकर का पूरा परिवार सोमवार रात रिहायशी मड़हे में सो रहा था। रात में रिमझिम बारिश के चलते अचानक उसकी दीवार गिर गई। उसमें सो रहे लोग आनन फानन में निकलकर बाहर भागे। इससे बड़ा हादसा होते होते टल गया। हालांकि उसमें रखा गृहस्थी का सारा समान जमींदोज हो गया। अब परिजन खुलेे आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। वहीं अनाज जमींदोज होने से उनके सामने भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। मंगलवार को ग्रामप्रधान समेत परिजनों ने जिला प्रशासन से अर्थिक सहायता की मांग की। मोढ़ संवाददाता के अनुसार इलाके के कोकलमऊ गांव निवासी राम अकबाल मिश्रा के रिहायशी मकान की दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबकर विद्या देवी (65) पत्नी राम अकबाल घायल हो गईं। उसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इसी तरह नेवादा कला गांव में जीरालाल प्रजापति का रिहायशी कच्चा मकान गिर गया। इससे उसका पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। वह मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता है। सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार नारेपार बनिया का तारा गांव निवासी सुनील गौड़ का रिहायशी घर मंगलवार को भरभरा कर गिर गया। घर में रखे घरेलू सामान भी खराब हो गए। घर गिरने से गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। गांव के जगतबहादुर सिंह ने जिलाधिकारी से पीड़ित गरीब परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed