{"_id":"5b8eea7a867a55487422815f","slug":"81536092794-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में बाइक घुसने से दंपति घायल, बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में बाइक घुसने से दंपति घायल, बेटे की मौत
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया। शहावाबाद में सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे मंगलवार को एक तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। घायल बाइक सवार दंपति और बच्चे को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मुड़ैला क्षेत्र की कंचन बिहार कॉलोनी निवासी बलिराम पांडेय (35) बाइक से पत्नी प्रीति (31) और छोटे बेटे शनि (7) के साथ दर्शन-पूजन के लिए भवानीपुर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शहावाबाद में सड़क किनारे ट्रक के पीछे बाइक लेकर बलिराम जा घुसे। हादसे में पिता-पुत्र को गंभीर चोट आई और पत्नी को हल्की चोट आई। परिजनों के अनुसार शनि कक्षा एक का छात्र था और दो भाइयों में छोटा था। उधर, शहावाबाद के स्थानीय लोगों का कहना था कि जगतपुर से शहावाबाद के बीच कई कंपनियों का गोदाम है। इसके चलते मालवाहक चौबीसों घंटे सड़क किनारे खड़े रहते हैं और आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।