{"_id":"5b6613604f1c1be2588b50e4","slug":"81533416288-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को काशी विश्वनाथ का दर्शन करेंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को काशी विश्वनाथ का दर्शन करेंगे सीएम योगी
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सावन के दूसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ का दर्शन करेंगे। मंगला आरती के बाद मुख्यमंत्री गंगा घाट से बाबा दरबार तक पैदल यात्रा भी कर सकते हैं। इससे पहले रविवार को चंदौली से लौटने के बाद कैथी स्थित मारकंडेय महादेव मंदिर में भी दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री सोमवार की सुबह लखनऊ रवाना होंगे।
लखनऊ से राजकीय विमान से मुख्यमंत्री रविवार की दोपहर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से हेलीकाप्टर से चंदौली जाएंगे। चंदौली के बैकले ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबतपुर आएंगे और यहीं से चौबेपुर के कैथी स्थित मारकंडेय महादेव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए जाएंगे। वहां से वापस सर्किट हाउस में कचहरी परिसर के स्थानांतरण के विरोध में आंदोलित अधिवक्ताओं के संबन्ध में सेंट्रल बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में गंगा घाट से जल लेकर बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। सुबह वे लखनऊ रवाना हो जाएंगे। उधर, मुख्यमंत्री के आगमन और रात्रि विश्राम के सूचना के बाद प्रशासनिक महकमें में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।