{"_id":"5b65f8514f1c1bde6d8b63f2","slug":"81533409361-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल हुए इंतजाम, हाईवे पर 30 किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेल हुए इंतजाम, हाईवे पर 30 किमी लंबा जाम
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कांवरियों के लिए सुरक्षित किए गए उत्तरी लेन पर आवागमन रोकते ही वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था फिर ध्वस्त हो गई। सिक्सलेन निर्माण के चलते संकरी हुई हाईवे की दक्षिणी लेन पर शुक्रवार की रात से ही जाम की समस्या शुरू हो गई। शनिवार को सुबह आठ बजे तक औराई से लेकर ऊंज तक करीब 30 किलोमीटर वाहनों की कतारें लग गईं। छह घंटे तक वाहनों के पहिया नहीं हिले, जिससे राहगीर कराहते रहे। एंबुलेंस और वीआईपी वाहनों को कांवरिया लेन से निकाला गया। दोपहर में डीएम और एसपी पहुंचे तो पूरा प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। जगह-जगह फंसे आड़े-तिरछे वाहनों को पुलिस ने हटाया तो अपराह्न दो बजे जाम की समस्या से निजात मिली। सावन में निर्माणाधीन वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग का उत्तरी लेन को कांवरियों के लिए सुरक्षित कर दिया गया है। पहले सोमवार को लगे भीषण जाम के बाद बौखलाए प्रशासन ने कांवरियां लेन को खोल दिया था, लेकिन शुक्रवार को औराई में सड़क दुर्घटना में दो कांवरियों के घायल होने के बाद इस लेन को फिर बंद कर दिया। लिहाजा शुक्रवार रात से ही हाईवे पर जाम की स्थिति बनने लगी। कारगर मास्टर प्लान के अभाव में शनिवार को सुबह आठ बजे तक औराई से गोपीगंज पड़ाव तक भीषण जाम लग गया। वाहनों की बेतरतीब आवाजाही और जगह-जगह खोदी गई सड़क संकरी होने के कारण जाम लंबा होता गया। थोड़ी ही देर में औराई से लेकर ऊंज सीमा तक एक लेन पूरी तरह पैक हो गया। इससे लोग बेहाल हो गए। ट्रकों और बसों के पहिये छह घंटे तक टस से मस नहीं हुए, जिससे राहगीर बेहाल हो गए। एंबुलेंस और वीआईपी वाहन भी जाम में फंसे रहे। पुलिस ने किसी तरह ऐसे वाहनों को कांवरिया लेन से निकाला, लेकिन जाम में फंसे ट्रकों के अलावा निजी वाहनों और बसों के यात्री बिलबिलाते रहे। भीषण जाम की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस कप्तान राजेश एस भी हालात का जायजा लेने पहुंचे। पुलिस की लंबी मशक्कत के बाद अपराह्न दो बजे वाहन रेंगना शुरू हुए। बताया गया कि ऊंज क्षेत्र में वाहनों के आड़े-तिरछे फंस जाने के कारण जाम की समस्या बढ़ गई थी।
विज्ञापन