{"_id":"5b3e6b3d4f1c1b0e278b4c3e","slug":"81530817341-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच जाएं तो करें बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच जाएं तो करें बहिष्कार
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां। डीएम राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सुरियावां, अभोली और भदोही ब्लॉक सभागार में ओडीएफ को लेकर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें दो अक्टूबर तक जिले को ओडीएफ बनाने के लिए प्रधानों, सेक्रेटरी को युद्ध स्तर पर काम करने के लिए कहा गया।
डीएम राजेंद्र प्रसाद ने प्रधानों से आग्रह किया कि वे गावों में अभियान चलाकर ग्रामीणों के व्यवहार में परिवर्तन लाएं। बीमारी का जन्म गंदगी से होता है, एक परिवार में कम से कम 50 हजार बीमारी पर खर्च हो जाता है। स्वच्छता के प्रति जागिए और दूसरों को जगाईए। उन्होंने कहा कि शौचालय न होने से सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं को होती है। बीमारियों से बचने और गांव की प्रगति के लिए इज्जत घर बनवाएं। कहा कि यदि कोई खुले में शौच कर रहा है तो उसका सामाजिक बहिष्कार कर उनके घर में शौचालय बनवाए। ग्राम पंचायत अधिकारियों से कहा कि जिन गावों में शौचालय की प्रगति खराब है उनकी जबाब देही तय की जाएगी। डीएम ने कहा कि बारिश के मद्देनजर अभी से ही निमाण सामग्री ईट, बालू, सीमेंट, सरिया आदि को एकत्रित कर लें, जिससे बारिश में दिक्कत न हो। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि शौचालय
निर्माण एवं गुणवत्ता की जांच के लिए जिले स्तर पर टीम गठित कर उसका सत्यापन कराया जाए। ग्राम प्रधानो से कहा कि किसी भी परिस्थिति में 30 सितंबर तक शत प्रतिशत शौचालय बन जाएं। भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने भी शौचालय के महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर डीडीओ जयकेश त्रिपाठी समेत सेक्रेटरी और प्रधान मौजूद रहे।