फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ओंकारनाथ बने एकमा के अध्यक्ष

ओंकारनाथ बने एकमा के अध्यक्ष

Thu, 28 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
ओंकारनाथ बने एकमा के अध्यक्ष
भदोही। अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) की कमान अगले दो वर्षों के लिए ओंकारनाथ मिश्र को सौंपी गई है। वह निवर्तमान अध्यक्ष गुलाम सर्फुद्दीन अंसारी की जगह लेंगे। बुधवार को मर्यादपट्टी में हुई एकमा की वार्षिक साधारण सभा में पांच पूर्व अध्यक्षों के पैनल ने गोपनीय बैठक के बाद पदाधिकारियों की घोषणा की।
विज्ञापन

सुबह 10.30 बजे एकमा की साधारण सभा शुरू हुई। मानद सचिव पीयूष बरनवाल ने वार्षिक रिपोर्ट सदन में पेश की। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी लागू होने के बाद काम करना जटिल हो गया था। एकमा के प्रयासों से निर्यातकों, कालीन उत्पादकों, बुनकरों, शिल्पकारों की राह काफी आसान हुई है। वार्षिक बजट पारित होने के बाद नए पदाधिकारियों के चयन के लिए पांच पूर्व अध्यक्षों नसरुल्लाह अंसारी, पीसी जायसवाल, हाजी शौकत अली, रवि पाटोदिया और राजाराम गुप्ता का पैनल बनाया गया। पैनल के पदाधिकारियों की दो घंटे तक चली गुप्त बैठक के बाद भूतपूर्व अध्यक्ष राजाराम गुप्ता ने नए पदाधिकारियों घोषणा की। इसमें ओंकारनाथ मिश्र को अध्यक्ष, अब्दुल हादी अंसारी को उपाध्यक्ष, शाहिद हुसैन अंसारी को मानद सचिव, आलोक बरनवाल को संयुक्त सचिव और वेद प्रकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके बाद सदन में मौजूद लोगों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और बधाई दी। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष गुलाम सर्फुद्दीन अंसारी, शिव सागर तिवारी, शमीम आलम लल्लन, अश्फाक अंसारी, अरशद वजीरी, हाजी अब्दुल सत्तार, असलम महबूब, हाजी अब्दुल रब अंसारी, उमेश गुप्ता, हाजी फिरोज वजीरी, जयप्रकाश गुप्ता, शाहिद जमाल, एचएन मौर्य, आरके बोथरा, तनवीर हुसैन, शाहिद अली, उमेश शुक्ला, विनय कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed