{"_id":"5b31548f4f1c1b6c4d8b8987","slug":"81529959567-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, दुकानदार की मौत
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव। बाबतपुर-कपसेठी मार्ग पर स्थित बौलिया गांव के सामने मिठाई की दुकान में सोमवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक जा घुसा और उस समय भट्ठी जला रहे दुकानदार कल्लू साव (65) को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बाबतपुर-कपसेठी मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष बड़ागांव के समझाने पर लगभग डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
बाबतपुर से कपसेठी की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सुबह पांच बजे के लगभग सड़क किनारे स्थित कल्लू साव की मिठाई की दुकान में जा घुसा। ट्रक कल्लू साव और भट्ठी को रौंदते हुए दीवार से जा टकराया। हादसे के बाद ट्रक को मोड़ कर चालक भागने लगा। सूचना मिलने पर बड़ागांव थानाध्यक्ष ने कपसेठी थानाध्यक्ष को सूचना दी तो घेराबंदी कर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, हादसे में कल्लू साव की मौत से गुस्साए परिजन और ग्रामीण सड़क जाम कर बाबतपुर-कपसेठी मार्ग पर गति अवरोधक बनवाने की मांग करने लगे। साथ ही, कहना था कि कल्लू साव के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाए। बड़ागांव थानाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन के माध्यम से पीडि़त परिवार की आर्थिक मदद कराई जाएगी। परिजनों ने बताया कि कल्लू साव तीन बेटों और एक बेटी के पिता थे। सभी की शादी हो चुकी है।