{"_id":"5b2aa3c84f1c1b2b428b5e1d","slug":"81529521096-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्लियों पर टिकी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्लियों पर टिकी बिजली आपूर्ति
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर में अभी भी कई मोहल्ले ऐसे हैं, जहां बांस बल्लियों के सहारे बिजली घरों तक पहुंच रही है। घमहापुर में भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था बल्लियों पर ही टिकी है। इससे हादसे की आशंका तो बनी ही रहती है, फाल्ट की समस्या भी अक्सर होती है।
घमहापुर में स्थायी रूप से खंभे गाड़ कर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था न होने के कारण यहां के बाशिंदे बांस-बल्ली के सहारे बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। वार्ड के सभासद महेंद्र नाथ बिंद ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बल्लियों के सहारे बिजली के तार दौड़ने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं, एसडीओ टाउन गोविंद प्रसाद का कहना है कि पावर फार आल योजना के जरिये कई मोहल्लों को में ढांचागत सुधार किए गए हैं। घमहापुर के लिए भी प्रस्ताव बनाया जाएगा।