{"_id":"5b15a7d44f1c1bf16e8b62bc","slug":"81528145876-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य में लगे वाहनों में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य में लगे वाहनों में तोड़फोड़
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वरुणा कॉरिडोर के निर्माण कार्य में लगे डंपर, जेसीबी सहित अन्य वाहनों में रविवार की देर रात नक्खीघाट क्षेत्र में पथराव कर तोड़फोड़ की गई। तोड़फोड़ देख मौके पर मौजूद मजदूर सहित अन्य कर्मचारी भाग खड़े हुए और पुलिस को सूचना दिए। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। दोबारा सूचना दी गई तो पुलिस आई लेकिन तब तक हमलावर मौके से भाग निकले थे। मामले को लेकर जैतपुरा थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
नक्खीघाट क्षेत्र में वरुणा कॉरिडोर के निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों ने बताया कि रविवार रात धूल उड़ने की शिकायत लेकर एक युवक आया। इस दौरान उसकी एक कर्मचारी से युवक की कहासुनी हो गई। इसके थोड़ी ही देर बाद लाठी-डंडे से लैस 10 से ज्यादा युवक आए और वाहनों में पथराव कर तोड़फोड़ करने लगे। पथराव कर रहे हमलावरों को जिसने भी समझाने की कोशिश की उसकी पिटाई की गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर जैतपुरा ने बताया कि कार्यदायी संस्था के अधिकारी प्रदीप लाकड़ा की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तस्दीक कराई जा रही है।