{"_id":"5b0711cf4f1c1b896e8b46f9","slug":"81527189967-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जून को भदोही आ सकते हैं सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जून को भदोही आ सकते हैं सीएम
Updated Fri, 25 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के करीब 13 महीने के बाद कालीन नगरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा होने वाला है। वह तीन जून को जिले में आ सकते हैं। भाजपा जिला कार्यकारिणी के मुताबिक सीएम का कार्यक्रम फाइनल हो गया है, लेकिन इस संबंध में जिला प्रशासन को अब तक लिखित कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। हालांकि सीएम के आगमन की सुगबुगाहट से अधिकारी कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा में जुट गए हैं। 25 मई के बाद ब्लॉकों पर होने वाले कार्यक्रमों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया।
सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री मंडल के मिर्जापुर जिले में आ चुके थे। अब तीन जून को कालीन नगरी में उनके आगमन की सुगबुगाहट ने अफसरों के की धड़कने बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री यदि विकास कार्यों का जायजा लेंगे तो कई अफसरों पर गाज गिर सकती है। सड़कों से लेकर कई कल्याणकारी योजनाओं की दशा काफी खराब है। सूत्र बताते हैं कि सीएम के आगमन को लेकर 25 मई के बाद ब्लॉकों पर होने वाले कुछ कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। ब्लॉक के अफसरों को निर्देश दिया गया है कि कल्याणकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं। अधिकारियों का कहना है कि अभी लिखित आदेश नहीं आया है, लेकिन तीन जून को आने की खबर मिल रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि तीन जून को मुख्यमंत्री का आगमन तय हो चुका है, लेकिन स्थान का चयन अभी नहीं हो सका है। बताते दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान योग जी जिले में आए थे। उन्होंने औराई और भदोही में प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा की थी।