{"_id":"5afc85d54f1c1be4408b5c6c","slug":"81526498773-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 जून तक नाले-नालियों की सफाई कराने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 जून तक नाले-नालियों की सफाई कराने का निर्देश
Updated Thu, 17 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
भदोही। बरसात में नगर को जलभराव की समस्या से उबारने के लिए कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष ने सभासदों और पालिका अधिकारियों के साथ बैठक कर 20 मई से हर हाल में सीवर लाइन और नाले-नालियों की सफाई का काम शुरू कराने का निर्देश दिया। साथ ही एक दशक से खराब पड़े दरोपुर और गांधी मैदान के नलकूपों को रीबोर कराने का निर्णय लिया गया।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सरकार की मंशा है कि 20 जून से पहले पहले नालों और सीवरों की सफाई करा ली जाए। पालिका नालियों और नालों की सफाई शुरू करा चुका है। नगर ने 12 किमी सीवर में से छह किमी सीवर सफाई के लिए 18 मई को निविदा हो जाएगी तथा 20 मई से सीवर सफाई का काम शुरू करा कर एक माह में पूरा कराने का लक्ष्य तय किया गया। चेयरमैन ने बताया कि सीवर के पानी को मामदेवपुर पंपिंग करने के लिए पश्चिम तरफ इंटर पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) की नए सिरे से मरम्मत कराई जा रही है। नगर में सात नलकूपों में से दो नलकूप एक दशक से खराब पड़े हैं। उन्हें नए सिरे से रिबोर कराने का निर्णय लिया गया है। दरोपुर पानी की टंकी के नलकूप को उसी कैंपस में पुन: रिबोर कराने के लिए मशीन मंगा लिया गया है। वहां काम पूरा होने के बाद गांधी मैदान में भी नया रिबोर कराया जाएगा। बतायला कि मामदेवपुर, घमहापुर, नूरखांपुर वार्डों में पाइप लाइन विस्तार कराने का प्रस्ताव है। इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पाइपलाइन विस्तार के बाद पर्याप्त संख्या में सबमर्सिबल पंप और हैंडपंप भी लगाए जाएंगे। बैठक में सफाई निरीक्षक शैलेश ठाकुर, जेई जलकल प्रदीप यादव, रामसजीवन, रमेश सरोज, हन्नान अंसारी, करुणाशंकर दूबे, इरशाद अंसारी, मोगीस कलाम, गुड्डू अंसारी आदि रहे।