{"_id":"5aca81664f1c1b596b8b47cc","slug":"81523220838-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य बटुआ पोर्टल पर होगी पूरी जांच रिपोर्ट0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य बटुआ पोर्टल पर होगी पूरी जांच रिपोर्ट0
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ग्रामीण अध्ययन केंद्र डीआईसी द्वारा गांव की गरीब महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के लिए माधोपुर बालीपुर में लगे कैंप में सुविधाओं से अवगत कराया गया। बताया गया स्वास्थ्य बटुआ पोर्टल पर अब हर जानकारी ऑनलाइन प्राप्त की जा सकेगी। अब उन्हें ब्लड सैंपल से लेकर किसी भी जांच की रिपोर्ट के लिए अस्पताल का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। हर रिपोर्ट ऑनलाइन मिल जाएगी।
महिलाओं को अधिक से अधिक बीमारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ही यह पहल की गई है। संस्था के जयंत कुमार ने बताया कि तमाम गांव की ऐसी महिलाएं हैं जिनको स्वास्थ्य के विषय में जानकारी नहीं है और वह डॉक्टरों को बता नहीं पाती हैं। जांच कराने में उनके तमाम पैसे खर्च होते हैं अब उनकी सभी जांच के लिए आनलाइन ‘स्वास्थ्य बटुआ पोर्टल ’तैयार किया गया है। डाक्टर जब उन्हें जांच लिखे तो वह बता दे कि हमारे सभी जांच ऑनलाइन है। फिर इसी रिपोर्ट पर आगे का उपचार किया जा सकता है।
इनमें सभी जानकारियां अपडेट होती रहेंगी। बताया कि गांव में आज भी ऐसे कुछ परिवार हैं जिनके सदस्य मानसिक रूप से विक्षिप्त है। यह बीमारी क्यों हो रही है उनके खून की जांच से इस बीमारी के बारे में पता लगाया जाएगा। इस मौके पर डॉ. अख्तर अली, डॉ. आलोक पांडेय, जयन्त, निखिल, दीक्षा आदि मौजूद रहे।