फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काशी को अयोध्या बनाने का षड्यंत्र

काशी को अयोध्या बनाने का षड्यंत्र

Fri, 09 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
काशी को अयोध्या बनाने का षड्यंत्र
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की विस्तारीकरण योजना से काशी की मौलिकता पर संकट खड़ा हो गया है। काशी को संरक्षित करने के बजाय अधिकारी उसे उजाड़ने पर उतारू हैं। काशी के मूलस्वरूप से हो रहा छेड़छाड़ जल्द न रोका गया तो इसका अस्तित्व ही दांव पर लग जाएगा। ये आरोप गुरुवार को काशी विश्वनाथ मंदिर महंत परिवार के पंडित राजेंद्र तिवारी ने लगाए। उन्होंने आशंका जताई कि ये सारा षड्यंत्र काशी को अयोध्या बनाने का है ताकि चौड़ा रास्ता हो और भारी भीड़ काशी में अयोध्या की 1992 की कहानी दोहरा सके। कहा कि, अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद बीजेपी के पास कोई एजेंडा नहीं होगा। लिहाजा, स्थानीय अधिकारी बीजेपी के एजेंट के रूप में उसके छिपे मकसद के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

पराड़कर भवन में पत्रकारों से मुखातिब राजेंद्र तिवारी ने कहा कि विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण योजना के नाम पर ज्ञानवापी परिसर स्थित प्राचीन व्यास भवन सहित कई पुरातन भवनों को ध्वस्त करा दिया गया, बिना यह सोचे कि इससे यहां के मौलिक स्वरूप पर क्या असर पड़ेगा। अदालत में लंबित मामलों वाले भवन भी गिरवा दिए गए। बताया कि विस्तारीकरण के विरोध में उन्होंने राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को तीन दिन पहले ही पत्र भेजा है। काशी का वजूद मिटने से रोकने का अनुरोध किया है। इस दौरान उन्होंने न्यास परिषद, प्रशासनिक अधिकारियों और योजना पर प्रश्नचिह्न लगाने वाले कई दस्तावेज भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

पंडित राजेंद्र तिवारी ने जम्मू कोठी में कराए जा रहे नवनिर्माण पर भी सवाल उठाया। कहा कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद में दाखिल पीआईएल कौटिल्य सोसाइटी बनाम उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य में न्यायालय का स्पष्ट आदेश है कि गंगा के उच्चतम बाढ़ बिंदु से 200 मीटर दूर तक किसी भी प्रकार का नव निर्माण नहीं हो सकता, इस आदेश की जानकारी केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारों को है। बावजूद इसके दशाश्वमेध क्षेत्र में 200 मीटर के दायरे में आने वाली जम्मू कोठी में विश्वनाथ मंदिर न्यास की तरफ से नव निर्माण किस आधार पर कराया जा रहा है। क्या यह न्यायालय की अवमानना नहीं है। कहा, हाईकोर्ट ने काशी के हेरिटेज भवनों से किसी तरह की छेड़छाड़ न करने की बात कही है, बावजूद इसके सैकड़ों वर्ष पुराने भवनों का अधिग्रहण कर उन्हें गिराया जा रहा है। जबकि, इन भवनों का अपना इतिहास रहा है और उनसे काशी की पहचान जुडी है। इस दौरान विजय शंकर मेहता और पंडित हिमांशु त्रिपाठी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed