फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सैनिकों की शहादत का बदला हर कीमत पर लेंगे

सैनिकों की शहादत का बदला हर कीमत पर लेंगे

Wed, 24 Jan 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
सैनिकों की शहादत का बदला हर कीमत पर लेंगे
वाराणसी। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भाम्बरे ने मंगलवार को यहां कहा कि सीमा पर सैनिकों की शहादत का बदला हर कीमत पर लिया जाएगा। सैनिकों के जज्बे और पराक्रम पर समूचे देश को गर्व है। ऐसे जज्बावान सैनिक पूरी दुनिया में नहीं हैं। भारतीय सेना पूर्वोत्तर से जम्मू कश्मीर तक हर मोर्चे पर दुश्मनों के सामने डटकर खड़ी है और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
विज्ञापन

रक्षा राज्यमंत्री यहां नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर पिपलानी कटरा स्थित एक पैलेस में ‘आजाद आशा की एक किरण’ संस्था की ओर से आयोजित ‘राष्ट्र एवं समाज के नाम सैनिकों का संदेश’ कार्यक्रम को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब भी सीमा पर कोई सैनिक शहीद होता है तो उसका दुख पूरे देश को होता है और हम उसका बदला लेते हैं। भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मिशन को अंजाम देकर विश्व को बता दिया कि हम दुश्मन को उसके घर में घुसकर मार सकते हैं।
विज्ञापन

कहा कि भारत शांति चाहता है और इसके लिए पिछले तीन सालों में कई बार विरोधी देशों से बात भी की लेकिन हमारी सेना हर चुनौती से निबटने में सक्षम है। दुश्मन यह न समझें कि भारत किसी से कमजोर है। कहा कि मोदी सरकार में रिटायर्ड सैनिकों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वन रैंक वन पेंशन का लाभ 21 लाख से ज्यादा रिटायर्ड सैनिकों को मिलेगा। विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एके बक्शी, 39 जीटीसी ब्रिगेडियर एसए रहमान, सांसद शरद त्रिपाठी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा थे। संचालन अखिल आनंद ने किया। रक्षा राज्यमंत्री ने इससे पहले 39 जीटीसी में सेंट्रल कमांड के अधिकारियों के साथ बैठक की। ट्रेनिंग सेंटर और रक्षा संपदा से जुड़े विषयों पर चर्चा की। जीटीसी पहुंचने पर जवानों ने रक्षा मंत्री को सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed