{"_id":"5a624c244f1c1b6c268b5541","slug":"81516391460-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2022 तक हर परिवार के पास होगा पक्का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2022 तक हर परिवार के पास होगा पक्का घर
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय धनतुलसी में शुक्रवार को सरकार आपके द्वार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पात्रों तक शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने के लिए कहा गया। मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद सिंह मस्त ने कहा कि 2022 तक हर परिवार का अपना पक्का मकान होगा, इसके लिए सरकार गंभीर है।
सांसद वीरेंद्र सिंह और जिलाधिकारी विशाख जी ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। इस दौरान आदर्श माडल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं बाल मैत्री शौचालय का विधिवत पूजन किया। सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आम लोगों के हित के लिए जिलाधिकारी विशाख जी ने सरकार आपके द्वार जैसे नई पहल का शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने सीतामढ़ी से छेछुआ मार्ग की मांग की जिसे सांसद ने 10 दिन में शुरू कराने के लिए कहा। सांसद ने गांव में व्यायामशाला के निर्माण के लिए पांच लाख देने की घोषणा की। जिलाधिकारी विशाख जी ने ग्रामीणों के पेंशन संबंधी शिकायत को संज्ञान में लेते हुए समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया। अफसरों से कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुचाया जाए। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे, एसडीएम ज्ञानपुर आशीष कुमार, आरबी मौर्य, बीएसए पीएन श्रीवास्तव, डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।