फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कोटा-पटना एक्सप्रेस साढ़े 20 घंटे लेट

कोटा-पटना एक्सप्रेस साढ़े 20 घंटे लेट

Mon, 15 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
कोटा-पटना एक्सप्रेस साढ़े 20 घंटे लेट
वाराणसी। ठंड और कोहरे की वजह से दर्जनभर से ज्यादा ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। इसकी वजह से यात्रियों को ठंड में ठिठुरते हुए ट्रेन का इंतजार करते देखा जा रहा है। रविवार को कोटा-पटना एक्सप्रेस साढ़े 20 घंटे देरी से चल रही है। वहीं, फरक्का एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी सहित कई ट्रेनें लेट रहीं।
विज्ञापन

कोहरे के चलते लालकुआं एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, दिल्ली से स्वतंत्रता सेनानी 14 घंटे, आनंद बिहार से चलने वाली न्यू फरक्का एक्सप्रेस आठ घंटे, हावड़ा से चलने वाली विभूती एक्सप्रेस सात घंटे, जोधपुर से आने वाली मरुधर एक्सप्रेस 10 घंटा, बेगमपुरा एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, भृगु एक्सप्रेस नौ घंटे, उपासना एक्सप्रेस साढ़े 13 घंटे, कुंभा एक्सप्रेस आठ घंटे, ओखा एक्सप्रेस साढ़े छह घंटा लेट रही। इसी क्रम में फरक्का एक्सप्रेस साढ़े 17 घंटे, अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस आठ घंटा, गंगा सतलज एक्सप्रेस साढ़े 18 घंटे, कोटा-पटना एक्सप्रेस साढ़े 20 घंटे, दरभंगा एक्सप्रेस साढ़े सात घंटा, डिब्रूगढ़ राजधानी साढ़े छह घंटे, लखनऊ वाराणसी पैसेंजर 11 घंटा, जनसाधारण एक्सप्रेस साढ़े छह घंटा, काशी विश्वनाथ पांच घंटा देरी से वाराणसी पहुंची।
विज्ञापन

कोहरे के कारण उड़ानें देरी से, एक निरस्त
बाबतपुर। रविवार को कोहरे के कारण वाराणसी आने और जाने वाली लगभग एक दर्जन उड़ानें विलंबित रहीं वहीं इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी उड़ान 6ई 826 को निरस्त करना पड़ा। इस कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। दिल्ली से वाराणसी आने वाली स्पाइस जेट की उड़ान एसजी 2195 अपने निर्धारित समय से लगभग 4:50 घंटे की देरी से वाराणसी पहुंची। जयपुर से आने वाली स्पाइस जेट की उड़ान एसजी 2985 लगभग 3:40 घंटे की देरी से वाराणसी पहुंची। इंडिगो की दिल्ली उड़ान 6ई308 चार घंटा इंडिगो की बेंगलुरु उड़ान 6ई 178 तीन घंटे 40 मिनट विलंबित रही। इंडिगो की हैदराबाद की उड़ान 3:40 घंटा, जेट एयरवेज की 9डब्लू 2423 आधा घंटा विलंबित रही। एयर इंडिया की 406 एक घंटा विलंबित रही इसके अलावा आधा दर्जन अन्य उड़ानें भी एक से आधे घंटे तक विलंबित रहीं। विमानों के देरी से आने के कारण उन्हें देरी से प्रस्थान भी करना पड़ा इस बीच यात्रियों को टर्मिनल में बैठकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed