फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दिन में धूप, रात में शीतलहर

दिन में धूप, रात में शीतलहर

Fri, 05 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
दिन में धूप, रात में शीतलहर
वाराणसी। कड़ाके की गलन और ठिठुरन से बेहाल आम जनजीवन को गुरुवार को दिन में खिली धूप ने राहत बख्शी। हालांकि सर्द हवाओं के बीच धूप का असर दोपहर बाद कमजोर पड़ गया। शाम ढलने के साथ शीतलहर तेज हुई तो फिर पूरी रात निजात नहीं मिली। गलन और ठिठुरन के बीच कोहरे की घनी धुंध ने मुश्किलें बढ़ाईं। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से यात्रियों, राहगीरों के साथ ही सबसे अधिक परेशानी बच्चों-बुजुर्गों के लिए है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी के बीच उत्तर-पश्चिमी हवाएं मैदानी भागों में सर्दी और कोहरे का प्रकोप बढ़ा रही हैं। हालांकि गुरुवार को दिन में धूप खिलने से तीन से चार घंटे तक राहत रही लेकिन दोपहर बाद सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गईं और फिर शाम ढलते-ढलते गलन और ठिठुरन ने फिर कंपकंपी छुड़ानी शुरू कर दी। रात होने के साथ शीतलहर और तेज हुई। शीतलहर और कोहरे की धुंध से आम जनजीवन के साथ ही यातायात सेवाओं पर व्यापक असर पड़ा। सड़क, रेल और विमान सेवाएं प्रभावित हुईं। वहीं, शीतलहर से बचाव के लिए सड़कों-चौराहों पर यात्री और राहगीर अलाव के सहारे दिखे। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय का कहना है कि शीतलहर से फिलहाल निजात मिलती नहीं दिख रही है। कारण कि पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवाओं का सिलसिला लगातार बना हुआ है। मैदानी इलाकों में कोहरे की धुंध और घनी होगी। बाबतपुर मौसम कार्यालय के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


गलन और शीतलहर से तीन की मौत
रोहनिया/चोलापुर/पिंडरा। जिले के ग्राम्यांचल में ठंड और शीतलहर की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। रोहनिया थाना क्षेत्र के शहाबाबाद गांव निवासी दीपक यादव (18) पुत्र रामजी यादव को तीन दिन पहले ठंड लगी थी। गुरुवार की शाम उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वहीं, चोलापुर के मवैया गांव में गेहूं के खेत की सिंचाई कर रहे किसान जिउत यादव (62) की ठंड लगने से गुरुवार की सुबह मौत हो गई। घरवालों ने बताया कि वह बुधवार की देर रात खेत की सिंचाई करते समय ठंड की चपेट में आ गए थे। पिंडरा के फूलपुर क्षेत्र स्थित निमाइच गांव में गुरुवार की भोर में ठंड लगने से वृद्धा महराजी देवी (105) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं तक के स्कूल सात जनवरी तक बंद
वाराणसी। ठंड और शीत लहर को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल सात जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने गुरुवार को यह आदेश जारी किया। सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड सहित सभी स्कूलों पर यह आदेश लागू होगा। इससे पहले कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालय चार जनवरी तक बंद किए गए थे, जिसे बढ़ाकर अब सात जनवरी कर दिया गया है। बीएसए बीबी चौधरी ने भी देर शाम कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों को सात जनवरी तक बंद रखने का निर्देश सभी स्कूलों को जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed