{"_id":"5a47fa6a4f1c1b4e718bc150","slug":"81514666602-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉट एयर बैलून के कर्मचारियों से गालीगलौज, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉट एयर बैलून के कर्मचारियों से गालीगलौज, मारपीट
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत अस्सी घाट पर हॉट एयर बैलून संचालकों के साथ शनिवार की रात कुछ लोगों ने कहासुनी के बाद जमकर मारपीट की। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद मौके पर सिर्फ फैंटम दस्ता पहुंचा और जानकारी लेकर वापस लौट गया। इसे लेकर हॉट एयर बैलून संचालकों में खासा गुस्सा देखा गया। सभी का कहना था कि यदि पुलिस और प्रशासन का सहयोग नहीं मिला तो वे रविवार से बैलून उड़ाना बंद कर देंगे।
काशी में पर्यटन को नया आयाम देने के लिए इन दिनों अस्सी घाट से हॉट एयर बैलून का संचालन किया जा रहा है। बैलून के संचालन मंडल के और टूरिस्ट असिस्टेंस आफ इंडिया के सुनील शर्मा ने बताया कि शनिवार रात आठ बजे के लगभग हवा थमने के बाद बैलून उड़ाने के लिए लोगों को हटाया जाने लगा तो कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। इसके बाद 25 से 30 की संख्या में आए लोगों ने कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट और गालीगलौज किया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन मौके पर फैंटम दस्ता आया और खानापूर्ति कर वापस लौट गया।