फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राम मंदिर निर्माण के लिए इतरत हुसैन पहुंचे संकट मोचन

राम मंदिर निर्माण के लिए इतरत हुसैन पहुंचे संकट मोचन

Wed, 27 Dec 2017 02:21 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण के लिए इतरत हुसैन पहुंचे संकट मोचन
वाराणसी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए मंगलवार को काशी में संकट मोचन के दरबार में अर्जी लगाई गई। राष्ट्रीय एकता मिशन की ओर से ब्राह्मणों ने सुंदर कांड के बाद हनुमान चालीसा का सस्वर पाठकर संकट मोचन से प्रार्थना की कि राम लला के मंदिर के निर्माण में आने वाली बाधाएं जल्द दूर हो जाएं। मिशन के सामाजिक समरसता प्रमुख सैयद इतरत हुसैन की अगुवाई में यह आयोजन हुआ। इतरत वर्षों से आरएसएस से जुड़कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण की कामना से दोपहर में संकट मोचन के दरबार में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वैदिक आचार्यों ने सस्वर पाठ किया। 111 ब्राह्मणों ने मंदिर निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करने की संकट मोचन हनुमान से अरजी लगाई। दो घंटे तक पाठ के बाद आहुति दी गई। इसके बाद चना और केले का प्रसाद वितरित किया गया। मिशन की ओर से वैदिक आचार्यों के साथ सुंदरकांड का पाठ करने वाले कालीमहल निवासी इतरत हुसैन ने बताया कि उन्होंने संकट मोचन से मिन्नत की कि मंदिर निर्माण में आने वाली अड़चनें जल्द दूर हो जाएं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री रह चुके इतरत अब तक तीन बार पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed