{"_id":"5a3ec2c44f1c1bf61b8b4c91","slug":"81514062532-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाति को मिला काका कालेलकर सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाति को मिला काका कालेलकर सम्मान
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काका साहेब कालेलकर की 132वीं जयंती के उपलक्ष्य पर शनिवार को नई दिल्ली स्थित गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा के सभागार में काशी की बेटी स्वाति सिंह को काका कालेलकर सम्मान से नवाजा गया। ये सम्मान उन्हें गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा और विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान द्वारा संचालित सन्निधि संगोष्ठी की ओर से प्रदान किया गया। वरिष्ठ प्रशासक डॉ. कमलेश चंद्र पाठक, वरिष्ठ पत्रकार राजकिशोर, साहित्यकार ब्रजेंद्र त्रिपाठी, सत्य चक्र के संस्थापक गुरु चरण बिंदल और मैथिली भोजपुरी अकादमी के उपाध्यक्ष नीरज पाठक के हाथों उन्हें ये सम्मान दिया गया।
पत्रकार स्वाति सिंह मासिक धर्म से जुड़े अंधविश्वास को दूर करने और महिला अधिकारों के लिए कार्य कर रही है। इस क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें समाजसेवा के लिए यह सम्मान दिया गया। उनके साथ ये सम्मान पत्रकारिता के लिये संतोष दुबे, कला के लिए कुमार शुभाशीष, बिहार के सहरसा निवासी मैथिली और हिंदी की युवा कवयित्री स्वाती शाकंभरी को और समाजसेवा के लिए गांधीवादी समाजकर्मी ओमप्रकाश दुबे ये सम्मान दिया गया।