{"_id":"5a1f193f4f1c1b4e718b65ba","slug":"81511987519-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल की सब्जियां बिकेगी दुबई में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल की सब्जियां बिकेगी दुबई में
Updated Thu, 30 Nov 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबतपुर। पूर्वांचल की सब्जी दुबई में बेचने की तैयारी है। इसके तहत लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थित कार्गो टर्मिनल में बुधवार को हुई। हालांकि हवाई अड्डे से अभी दुबई के लिए कोई सीधी उड़ान सेवा नहीं है। इसके चलते सब्जियों को यहां से मुंबई व दिल्ली भेजने के बाद दूसरे विमान से दुबई भेजा जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर में पूर्वांचल की सब्जियां दुबई के बाजार में दिखेगी।
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सहायक महाप्रबंधक डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि पूर्वांचल के समस्त जनपदों में किसानों द्वारा उगाई जाने वाली सब्जियों को विदेश भेजने की तैयारी की जा चुकी है। उसी को लेकर हवाई अड्डे पर बैठक की गई है। बैठक में दुबई तथा मुंबई व दिल्ली के भी आयातक और निर्यातक शामिल हुए। बैठक में एयरपोर्ट निदेशक अनिल राय, आयातक अशोक सिंह, संदीप मौर्या, मनोज सिंह, मधुकर आनंद, कस्टम से राजेश सिंह, स्पाइसजेट से केसी शर्मा, आशुतोष शर्मा सहित कई लोगों ने राय रखी।