{"_id":"5a1dc8c44f1c1ba7678be7af","slug":"81511901380-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्र के 559 अपराधियों का तैयार होगा डोजियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्र के 559 अपराधियों का तैयार होगा डोजियर
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। ग्रामीण क्षेत्र के आपराधिक प्रवृत्ति के लोग अब पुलिस से बच नहीं पाएंगे। पिछले 20 साल से जरायम जगत में सक्रिय अपराधियों का पुलिस ने डाटा बैंक तैयार करा लिया है। इस डाटा बैंक में अपराधी का घर, उसके पड़ोसियों और उसके घर की ओर जाने वाली गली या रास्ते का भी पूरा विवरण अंकित किया जाएगा।
एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने मंगलवार को बताया कि देहात के नौ थाना क्षेत्र के 559 अपराधियों का डाटा बैंक तैयार कराया गया है। यह वे अपराधी हैं जिनका नाम बीते 20 साल में किसी न किसी अपराध में रहा है। खासतौर से फोकस उन पर है जो चोरी, छिनैती और लूट जैसी वारदातों में संलिप्त रहे हैं। अभ्यस्त अपराधियों की फोटो, उनके घर के लैंडमार्क और पड़ोसियों की तस्दीक का जिम्मा सब इंस्पेक्टर को दिया गया है। कम गंभीर अपराध वाले अपराधियों का सत्यापन कांस्टेबल करेंगे जबकि पुराने अपराधियों से संबंधित सत्यापन का काम हेड कांस्टेबल करेंगे। इस संबंध में एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने बताया कि एसपी ग्रामीण की इस पहल का सार्थक नतीजा आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।