{"_id":"5a1c76554f1c1b9f678be16c","slug":"81511814741-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगन का बारजा गिरा, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगन का बारजा गिरा, दो घायल
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लक्सा थाना अंतर्गत गीता मंदिर के समीप स्थित तेज प्रकाश केशरी के तीन मंजिले जर्जर मकान के आंगन के बारजा का एक हिस्सा सोमवार को अचानक ढह गया। बारजा गिरने से तेज प्रकाश की पत्नी रागिनी (37) और मकान में पेंट कर रहे राकेश गुप्ता (41) को चोट आई है। आननफानन में दोनों को मारवाड़ी अस्पताल ले जाया गया और सूचना पुलिस को दी गई। दोनों घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है।
तेज प्रकाश ने बताया कि घर में वैवाहिक कार्यक्रम के कारण पेंटिंग का काम बीते तीन दिन से चल रहा था। तेजप्रकाश मकान के भूतल में चाय की दुकान खोल रखे हैं। सोमवार की दोपहर बाद भी राकेश पेंट कर रहा था तभी आंगन के बारजे का एक हिस्सा ढह गया। बारजा ढहने के कारण मुहल्ले में थोड़ी देर तक अफरातफरी की स्थिति रही और लोगों की भीड़ जुट गई। उधर, बारजा गिरने की घटना के बाद परिवारीजनों ने निर्णय लिया कि वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन कहीं अन्यत्र किया जाएगा।