{"_id":"5a1c76474f1c1b76678be043","slug":"81511814727-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार पीड़िता ने डॉक्टर पर लगाया बदसलूकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार पीड़िता ने डॉक्टर पर लगाया बदसलूकी का आरोप
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिला महिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में सोमवार को मेडिकल कराने पहुंची दुराचार पीड़िता ने महिला डॉक्टर पर बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया। पीड़िता ने सौ नंबर पर फोन कर मामले की जानकारी दी तो मौके पर पीआरवी के साथ ही कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस के सामने दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। कोतवाली इंस्पेक्टर ने पीड़िता को समझाबुझाकर शांत कराया और दोबारा मेडिकल मुआयना के लिए भेजा।
लंका क्षेत्र की एक युवती ने लगभग एक माह पूर्व लंका थाने में अपने डॉक्टर पति के खिलाफ दुराचार सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को लंका थाने से एक महिला कांस्टेबल पीड़िता को लेकर जिला महिला अस्पताल मेडिकल कराने पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अपना चेंबर छोड़ कर बाहर गई थी। जब उन्हें फोन कर बुलाया गया तो वह पीड़िता के साथ ही कांस्टेबल से भी बदसलूकी करने लगी। मामला इतना तूल पकड़ लिया कि हाथापाई शुरू हो गई। महिला अस्पताल के कर्मचारियों ने किसी तरह से दोनों को अलग किया। इस संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली राजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता थाने आई थी। समझाबुझाकर उसे दोबारा मेडिकल मुआयना के लिए अस्पताल भेज दिया गया था।