{"_id":"5a11ea4d4f1c1b70548be404","slug":"81511123533-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मरण शक्ति के लिए बीएचयू ने तैयार किया ‘सुमेधा चूर्ण’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मरण शक्ति के लिए बीएचयू ने तैयार किया ‘सुमेधा चूर्ण’
Updated Mon, 20 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
स्मरण शक्ति के लिए बीएचयू ने तैयार किया ‘सुमेधा चूर्ण’
वाराणसी। बीएचयू आयुर्वेद संकाय के रसशास्त्र व भैषज्य कल्पना विभाग की ओर से ऐसी औषधि का निर्माण किया गया जो स्मरण शक्ति को बढ़ाने के साथ मानसिक दक्षता में वृद्धि करेगा। ‘सुमेधा चूर्ण’ नाम की ये औषधि पंजीकृत रोगियों को हर मंगलवार व गुरुवार को सर सुंदरलाल अस्पताल के आयुर्वेद प्रखंड में रसशास्त्र विभाग की ओपीडी मेें नि:शुल्क उपलब्ध है। इस औषधि का निर्माण डॉ. शक्ति भूषण व डॉ. लक्ष्मी नारायण गुप्त ने किया गया है। सुमेधा चूर्ण का निर्माण आयुर्वेदीय शास्त्रोक्त विधि से चरक संहिता की टीका चक्रदत्त में अनिवार्य संशोधन के साथ किया गया है। ये औषधि गुडूची, शंखपुष्पी, वचा, सतावरी, अश्वगंधा, रजन भस्म से तैयार की गई है। 18 वर्ष से 60 वर्ष के जो भी स्मृति भ्रंश या मानसिक तनाव सहने में कमजोरी महसूस कर रहे हों वो ये औषधि ले सकते हैं।