{"_id":"5a00c7d24f1c1b59678ba054","slug":"81510000594-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा विश्वनाथ के अखंड दीप में जलती मिली पॉलीथिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा विश्वनाथ के अखंड दीप में जलती मिली पॉलीथिन
Updated Tue, 07 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में सोमवार को अखंड दीप में पॉलीथिन जलती हुई पाई गई। संतों, देवी-देवताओं की प्रतिमाओं पर धुएं की काली परतें चढ़ी हुई थीं। गर्भगृह में यह दुर्व्यवस्था और हद दर्जे की लापरवाही पकड़ी न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी ने। वह सोमवार को दोपहर बाद औचक निरीक्षण करने मंदिर पहुंचे थे।
गर्भगृह में दुर्व्यवस्था देख उन्होंने नाराजगी जताई। देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में अखंड दीप में पॉलीथिन जल रही थी। पूछताछ में वहां मौजूद अर्चक और सेवादारों ने बताया कि अखंड दीप में किसी ने प्लास्टिक के पैकेट समेत घी डाल दिया था। कुछ कर्मियों ने बताया कि आए दिन अखंड दीप में प्लास्टिक की थैलियां जलती रहती हैं। अखंड दीप के पीछे संतों, देव प्रतिमाओं पर धुएं की काली परतें पाई गईं। न्यास अध्यक्ष ने दीप की सफाई कराकर नए सिरे से घी डलवाने के बाद प्रतिमाओं की भी सफाई कराई। इसके बाद उन्होंने टिकट काउंटर और सीटीटीवी फुटेज का भी निरीक्षण किया। कहा कि मंदिर परिसर में पूजा, सेवा और परंपरा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।