{"_id":"59efacd74f1c1b9e678b7602","slug":"81508879575-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन
Updated Wed, 25 Oct 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी/बडागांव/रोहनिया। लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध और अपनी मांगों के समर्थन में क्षेत्र की सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर सुबह 11 बजे से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इनका आरोप है की प्रदेश सरकार संकल्प पत्र में किए गए वादे को भुलाकर बर्बरता पर उतर आई है ।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उप्र के बैनर तले सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष उर्मिला सिंह के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय पर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रमुख मांग मानदेय में वृद्धि न किए जाने पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया। इसके साथ ही लखनऊ में धरनारत महिला साथियों पर लाठीचार्ज करने की निंदा करते हुए इसे सरकार का लोकतंत्र विरोधी कार्य बताया। धरना प्रदर्शन का संचालन जिला संरक्षक रघुपति शरण सिंह एवं ब्लाक संरक्षक जीतलाल ने किया। इसमें साधना तिवारी, किरण दूबे, शकुंतला, मनोरमा, ममता, पुष्पा, रीता, निशा एवं सुशीला सहित सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहे।
लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रोहनिया में महिला चेतना समिति ने बैठक कर निंदा की। इस दौरान शर्मिला, प्रियंका, रचना, पूनम, राजेश कन्हैया सहित तमाम लोग मौजूद थे