फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तबले की थाप, भरतनाट्यम पर बटोरी तालियां

तबले की थाप, भरतनाट्यम पर बटोरी तालियां

Fri, 13 Oct 2017 02:03 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
तबले की थाप, भरतनाट्यम पर बटोरी तालियां
वाराणसी। बीएचयू के संगीत और मंच कला संकाय की ओर से आयोजित गुरुवासरीय संगीत समारोह के तहत पं.आेंकार नाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देखने को मिली। जहां दिव्यांश श्रीवास्तव ने संतूर की झनकार से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा तो तो श्वेत कुमार सिंह और सरिता कन्नौजिया ने भरतनाट्यम नृत्य से तालियां बटोरी।
विज्ञापन

समारोह के संयोजक डॉ. ज्ञानेश चंद्र पांडेय के देखरेख में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत संतूर वादन से हुई। दिव्यांश ने राग गावती में विलंबित 11 मात्रा, मध्यलय एक ताल, द्रुत तीन ताल और अंत में धुन मिश्र खमाज राग में प्रस्तुत किया। इनके साथ तबले पर आनंद मिश्र, पखावज पर आदित्य दीप ने संगत किया। इस दौरान पं भजन सोपारी की बनाई गते व पखावज अंग से छंद आधारित जोड़ की मधुर प्रस्तुति भी हुई। उधर स्वेत कुमार सिंह, सरिता कन्नौजिया ने तोड़ाई मंगलम, जाति स्वरम, अष्टपदी, तिल्लाना की नैना नंद की प्रस्तुति कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कार्यक्रम का संचालन सरिता आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed