{"_id":"59da8a904f1c1b59678b4c81","slug":"81507494544-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों और गर्भवती महिलाओं को लगेंगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों और गर्भवती महिलाओं को लगेंगे टीके
Updated Mon, 09 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। दो साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण करने के लिए चलने वाला सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान रविवार से शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रेरित इस अभियान के तहत दो साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा। कबीरचौरा जिला महिला अस्पताल में इसका शुभारंभ प्रदेश के विधि न्याय, सूचना खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया। जनवरी माह तक चलने वाले अभियान के तहत 17 अक्तूबर तक टीके लगाए जाएंगे।
इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि अभियान का उद्देश्य वर्ष 2018 तक भारतवर्ष में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का 90 प्रतिशत तक टीकाकरण करना है। इसके लिए सभी को संकल्प लेना होगा कि कोई बच्चा टीकाकरण से न छूटे। यह सभी का दायित्व है कि टीकाकरण स्थलों पर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को ले जाकर टीकाकरण करायें। सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना सरकार की चिंता है। इसके लिए जरूरी है कि चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता पर जोर दिया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने सभी विभागों के अधिकारियों से अभियान की सफलता के लिए बढ़ चढ़कर भागीदारी करने को कहा। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को टिटनेस, बच्चों को टीबी बीमारी से बचाव, बीसीजी, कॉली खांसी, टिटनेस, हेपेटाइटिस, पोलियो से बचाव के लिए पेंटा वैलेंट की खुराक दी जाएगी। जिले के सभी पीएएचसी एवं सीएचसी केंद्रों पर अभियान के तहत टीकाकरण किया जाएगा। इसमें मलिन बस्तियां, घनी आबादी वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान राज्यमंत्री ने महिला अस्पताल परिसर में बन रहे महिला मैटरनिटी विंग के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया।