{"_id":"59d156af4f1c1ba2538b54a2","slug":"81506891439-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरा था, छेड़खानी करने वालों को नहीं देख पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरा था, छेड़खानी करने वालों को नहीं देख पाई
Updated Mon, 02 Oct 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू की छेड़खानी पीड़ित छात्रा से पूछताछ कर लंका पुलिस की टीम नई दिल्ली से वापस लौट आई है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि अंधेरा होने की वजह से वह छेड़खानी करने वाले दोनों आरोपियों को देख नहीं पाई। वारदात से इतना डर गई थी कि आरोपियों की बाइक का नंबर भी नहीं देख सकी। इस वजह से पुलिस आरोपियों का स्केच नहीं तैयार करा सकी।
पुलिस अब इस मामले में घटनास्थल पर मौजूद रहे एक युवक को चिह्नित कर उससे पूछताछ करेगी। भारत कला भवन के समीप तैनात रहे प्राक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी से भी पूछताछ की जाएगी। दोनों से मिली जानकारियों के आधार पर आरोपियों का स्केच तैयार कराया जाएगा। 21 सितंबर की शाम बीएचयू स्थित भारत कला भवन के समीप बीएफए की छात्रा के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी की थी। इसी मामले को लेकर आंदोलन और फिर उपद्रव हुआ था। बवाल के बाद पीड़ित छात्रा नई दिल्ली स्थित अपने घर चली गई थी। एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है। वारदात का सही खुलासा होगा और ठोस साक्ष्यों के आधार पर वास्तविक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।